फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में युवक को मारी गोली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती; हालत गंभीर

Fri, 10 May 2024 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बाइक से देर रात घर जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में हाइवे पर चल रहे बाइक सवार को बदमाशों ने गोली मार दी। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


छरौरा निवासी धीरज सैनी पुत्र प्रेमशंकर सैनी बृहस्पतिवार रात 11: 15 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहा था। बताया गया है कि गांव छरौरा के नजदीक पहुंचते ही बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मार दी। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। 

सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल को वृंदावन सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें