फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर श्रीदाऊजी महाराज ने दिए चरण दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 10 May 2024 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अक्षय तृतीया पर्व पर श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में विशेष चरण दर्शन के लिए आस्था व श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि वर्ष में एक बार विशेष चरण दर्शन होते हैं, जिसके लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
श्रीदाऊजी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव में अक्षय तृतीया के पर्व पर वर्ष में एक बार होने वाले विशेष चरण दर्शनों को श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में आस्था व श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। विशेष चरण दर्शन के लिए सुबह से भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


मंदिर पुजारी रामनिवास शर्मा ने बताया कि वर्ष में एक बार चरण दर्शन का आयोजन होता है, जो अक्षय तृतीया पर्व पर होता है। इसके चलते शुक्रवार को श्रीदाऊजी महाराज के विशेष चरण दर्शन व विशेष श्रृंगार का आयोजन हुआ। दाऊजी महाराज को गर्मी से शीतलता प्रदान करने के लिए सत्तू का भोग लगाया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। दाऊजी महाराज को हाथ से झूला झूलाने वाला पंखा भी आज से लगाया गया, जिसमें श्री दाऊजी महाराज के भक्त अपने श्री दाऊजी महाराज को अपने हाथों से पंखा झुलाकर गर्मी में शीतलता प्रदान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें