फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: आगरा में सनसनीखेज वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर लगा आरोप

Tue, 03 Jan 2023 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मलपुरा थाना इलाके में ग्वालियर रोड स्थित गांव भाहई में एक युवक की हत्या गोली मारकर करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप मृतक के दोस्त पर लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव भाहई में सोमवार शाम को जेसीबी चालक गजेंद्र (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब दो घंटे बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। थाना मलपुरा पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि रात लगभग 9:15 बजे यूपी-112 नंबर पर सूचना मिली कि भाहई गांव में गजेंद्र पुत्र गोपाल सिंह की हत्या कर दी गई है। इस पर थाना मलपुरा पुलिस पहुंच गई। गजेंद्र का शव बाड़े के पास पड़ा था। सीने में गोली मारी गई थी। बाड़ा उसके दोस्त विमल का है। परिजन ने विमल पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने विमल को गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा भी बरामद किया गया है। 

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

पुलिस ने विमल से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि गोली अचानक चल गई। उधर, गजेंद्र के परिजन ने बताया कि गजेंद्र और विमल बचपन के दोस्त हैं। रोजाना साथ घूमते थे। शाम को 7 बजे विमल आया था। दोनों निकले थे, करीब डेढ़ घंटे बाद सूचना मिली कि बेटे को गोली मार दी गई है। पहुंचे तो विमल के बाड़े में शव पड़ा था। विमल ने उसे गोली मार दी। गजेंद्र को अस्पताल भी नहीं ले जा सके। गांव में कोई भी घटना के बारे में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें