प्रेम प्रसंग में बाधक बनने के शक पर दबंग ने युवक को मारपीट कर गोली मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों ने थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्याम निवासी पुष्पेंद्र का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग है। कुछ दिन पहले पुष्पेंद्र को लड़की से मिलते समय मंजीत पुत्र सतीश बाबू ने देख लिया। तभी से पुष्पेंद्र उससे रंजिश मानने लगा और उसे प्रेम प्रसंग में बाधक समझने लगा।
गुरुवार देर शाम पुष्पेंद्र सहित अन्य लोगों ने मंजीत के साथ गाली-गलौच करते हुए पथराव कर दिया और गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। जानकारी पर परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर आगरा रेफर कर दिया।