फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देसी बंदूक लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 04:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
देसी बंदूक लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस ने एक सूचना पर मंगलवार की देर रात बावलपुर मोड़ से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस को एक देसी बंदूक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने जेल भेजा।
विज्ञापन

औंछा थाना पुलिस को मंगलवार की रात सूचना मिली कि बावलपुर मोड़ के पास एक संदिग्ध को देखा गया है। उसके हाथ में एक बंदूक है। संभवत: वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद एसआई अशोक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बावलपुर मोड़ के पास मौजूद संदिग्ध की गतिविधि को देखने के बाद दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास मिली देसी बंदूक को पुलिस कर्मियों ने जब्त कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम यशपाल निवासी नगला केहरी थाना औंछा बताया। एसआई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें