फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मादक पदार्थ ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 04:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थ ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

- कब्जे से 2.300 किग्रा गांजा बरामद, पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। थाना पुलिस ने बुधवार को एक सूचना पर मादक पदार्थ की तस्करी कर ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 2.300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि बुधवार की सुबह सूचना मिली कि गांव जिरौली निवासी सुरजीत उर्फ मिढई मादक पदार्थ की तस्करी कर ले जा रहा है। मिढई पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। सूचना पर विद्यार्थीपुरम मोड़ के पास घेराबंदी की गई। मौका देख पाते ही सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास एक थैला मिला। तलाशी लेने पर उसमें 2.300 किग्रा गांजा बरामद हुआ। थाने लाकर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गांजा वह बिक्री के लिए ले जा रहा था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें