फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: किशोरी को अगवा करने की कोशिश, हाथ पकड़ते ही बदमाशों के हाथ में काटा, छोड़कर भागे

Sat, 21 Jan 2023 07:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में नाबालिग किशोरी को अगवा करने की कोशिश की गई। किशोरी की बहादुरी से उसकी जान बच सकी और आरोपी भाग खड़े हुए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
किशोरी को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कार सवार युवकों ने युवती को उठाने की कोशिश की। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे थाना कागारौल क्षेत्र के एक गांव की है। यहां नाबालिग किशोरी खेतों की तरफ कूड़ा डालने गई थी। रास्ते में चार-पांच युवकों ने अपनी वैन रोककर नाबालिग किशोरी का हाथ पकड़कर वैन में खींचने लगे। किशोरी ने साहस दिखाते बदमाशों के हाथ में कसकर काट लिया। इससे वह हाथ छुड़ाकर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


इसके बाद किशोरी ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास की महिलाएं और लोग एकत्रित हो गए। दिन दहाड़े किशोरी को अगवा करने के प्रयास की जानकारी से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कार का पीछा किया लेकिन पकड़ में नहीं आई। रास्ते में पड़ने वाले एक स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया तो कार जाती हुई दिखाई दी। 

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वैन को थाने ले आई। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी के साथ वारदात करने वाले आरोपी जिस वैन से आए थे उस गाड़ी की पहचान कर ली गई है। किशोरी के परिजनों ने तहरीर दी है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने रात्रि में कार और उसके चालक को छोड़ दिया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। थाना प्रभारी अजय तोमर ने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर मिली है। इस पर पुलिस काम कर रही है। जांच पड़ताल में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें