फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नोएडा से घर लौटे युवक ने विषाक्त का किया सेवन,गंभीर

Wed, 15 Jan 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर में सोमवार की रात नोएडा से घर लौटे युवक ने विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मंगलवार की दोपहर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन




गांव फतेहपुर निवासी युवक चंद्रसेन (20) पुत्र ज्वाला प्रसाद नोएडा में निजी कंपनी में काम करता है। चचेरे भाई जय किशन ने बताया कि चंद्रसेन सोमवार की रात नोएडा से घर आया था। उसने किसी बात को लेकर विषाक्त का सेवन कर लिया। मंगलवार की सुबह उसकी मां अंगूरी उसे जगाने के लिए कमरे में गई । मां के जगाने के बाद वह नही उठा तो वह परेशान हो गई। अंगूरी देवी की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उसने विषाक्त के सेवन की बात परिजन को बताई। यह सुनकर परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें