फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती: सपना पूरा करने को एकलव्य स्टेडियम में दौड़े युवा, इन जिलों के 1100 अभ्यर्थी हुए शामिल

Thu, 18 Jul 2024 10:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

अग्निवीर बनकर अपना सपना पूरा करने को आगरा के एकलव्य स्टेडियम में युवाओं ने दौड़ लगाई। ललितपुर, मैनपुरी और जालौन जिलों के 1100 अभ्यर्थी शामिल हुए। 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती: दौड़ लगाते युवा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में अग्निवीर भर्ती जारी है। सेना की वर्दी पहनने का सपना पूरा करने के लिए बुधवार की सुबह 1100 अभ्यर्थी अग्निवीर बनने के लिए दौड़े। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से बुधवार को एकलव्य स्टेडियम में अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए शारीरिक परीक्षण हुआ। 

विज्ञापन


इसमें ललितपुर, मैनपुरी और जालौन के 1300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। शारीरिक परीक्षण और 1600 मीटर की दौड़ कराई गई। इसमें 1100 अभ्यर्थियों ने ही हिस्सा लिया। बृहस्पतिवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी की भर्ती इटावा, फिरोजाबाद और कासगंज जिलों के लिए होगी। 

सेना भर्ती कार्यालय की कर्नल रिश्मा सरीन ने बताया कि 19 जुलाई को अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी की भर्ती अलीगढ़ जिले के लिए होगी। जबकि, 20 जुलाई को अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी की भर्ती एटा और मथुरा (छाता और गोवर्धन तहसील) के अभ्यर्थियों लिए होगी। 21 जुलाई को मथुरा (मथुरा, महावन और मांट तहसील) जिले के अभ्यर्थियों लिए होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें