फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में बहा खून: दो पक्षों में मारपीट, लाठी-सरिया से बोला हमला, युवक की माैत; त्योहार पर मचा कोहराम

Wed, 04 Mar 2026 07:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नाली के विवाद में लाठी-सरिया व फांवड़ा से मारपीट करने लगे। इसमें जगत सिंह उसका पुत्र अमित कुमार व अंकुश गंभीर घायल हो गए। इलाज के दाैरान अमित की माैत हो गई।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एत्मादपुर के गढ़ी महासिंह खेड़ा में नाली के पानी को लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान गंभीर घायल 22 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा में मंगलवार रात्रि में गांव के जगत सिंह का नाली को लेकर गांव के रवि कुमार से विवाद हो गया। इसके बाद रवि कुमार के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए।  लाठी-सरिया व फांवड़ा से मारपीट करने लगे। इसमें जगत सिंह उसका पुत्र अमित कुमार व अंकुश गंभीर घायल हो गए। 

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उपचार के दौरान 22 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि नाली के विवाद में हुए विवाद व मारपीट में अमित कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें