फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कासगंज में युवक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में घुसकर तोड़ी कुर्सियां; पथराव

Thu, 28 Sep 2023 09:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान जमकर तोड़फोड भी की गई। 
 
विज्ञापन
kasganj news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज के ढोलना के तैयवपुर नगला गोदी में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पथराव कर दिया। इसके साथ ही थाने का घेराव कर लिया और तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दूसरी पत्नी के भाई सहित दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सौरभ दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


ग्राम घिनौना निवासी सतेंद्र (32) पुत्र सुरेश ने पांच साल पहले नीरज निवासी इटउआ से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से बीच सतेंद्र से नीरज के मायके पक्ष के लोग रंजिश मानने लगे। सतेंद्र अपनी स्कार्पियो से देर शाम कासगंज आ रहा था, तभी उसकी पत्नी के भाई आकाश को इसकी भनक लग गई। उसने पीछा कर नगला गोदी के निकट गाड़ी आगे लगाकर रोक ली और सतेंद्र की गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को जब हत्या की सूचना मिली। तो पुलिस मौके पर आ गई । युवक के परिजन भी मौके पर आ गए। ग्रामीण भी आ गए। 

गोदी नगला पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके से भाग आई। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर अतरिक्त पुलिस को भेजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने आकाश और उसके साथी अजय निवासी तैयवपुर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर कुर्सियों की तोड़फोड़ कर दी और जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें