आगरा में एक युवती का रिश्ता तय होने के बाद होने वाले दूल्हे को ऐसी तस्वीरें भेज दीं, जिसकी वजह से रिश्ता टूटने की नौबत आ गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आगरा के एत्माद्दाैला क्षेत्र की युवती को एक युवक परेशान कर रहा है। रिश्ता तय होने पर फोटो एडिटर से अपनी फोटो के साथ युवती के फोटो को जोड़कर बना दिया। इसके बाद युवती के मंगेतर को भेज दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एत्माद्दाैला क्षेत्र की युवती के पिता ने बताया कि बेटी को युवक पारस करीब एक साल से परेशान कर रहा है। विरोध पर धमकी देता है। शादी का दबाव बना रहा है। पिछले दिनों उन्होंने बेटी की शादी तय कर दी। इस पर आरोपी ने बेटी का फोटो खींच लिए। इसे अपनी फोटो के साथ जोड़ दिया। फोटो मंगेतर को भेज दिया। जानकारी पर वह उसके परिजन से शिकायत करने गए। उसके परिजन भी धमकाने लगे। घर से भगा दिया। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती के शोषण का आरोपी भेजा जेल
आगरा। थाना सदर क्षेत्र की युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोपी रिश्तेदार युवक सलमान को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती ने 15 दिन पहले केस दर्ज कराया था। मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया था। वलीमा की दावत पर युवती को पता चला था। इस पर उसने केमिकल पीकर खुदकुशी की कोशिश की थी। इसकी जानकारी पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।