कासगंज। युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए शासन ने युवा कल्याण विभाग को दिशा निर्देश दिए हैं। इसके तहत युवाओं को खेलकूद उपकरण उपलब्ध कराएं जाएंगे। ताकि वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। युवा कल्याण विभाग ने इसके लिए सभी मंगल दलों का ब्योरा तैयार कर लिया है। इसमें फुटबाल, क्रिकेट, वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों का सामान है।
गाइड लाइन का करना होगा पालन
युवा मंगलदल के सदस्यों को जब खेलकूद की किटे उपलब्ध कराई जाएंगी तो उस समय कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइड लाइन का पालन करना होगा। शासन ने निर्देश दिए है कि एक बार में मात्र 15 सदस्यों को ही उपकरण वितरण के लिए बुलाया जाएगा।
फैक्ट फाइल
200 युवा कल्याण मंगलदल है जिले भर में
2000 सदस्य है इन मंगलदलों में शामिल
10 सदस्य होते हैं प्रत्येक दल में
युवा कल्याण मंगलदल के सदस्यों को किटें उपलब्ध कराई जाएंगी। इन मंगलदलों में बालक बालिकाएं दोनों ही शामिल हैं। -सुमित चौहान, प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी।