फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रैक्टर ने राैंदे बाइक सवार भाई...सड़क पर तड़पते रहे युवक, पुलिसकर्मियों ने नहीं की मदद; एक की माैत

Fri, 09 May 2025 12:04 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बाइक सवार भाइयों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। माैके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के सामने युवक तड़पते रहे, लेकिन उनकी मदद नहीं की। समय पर इलाज नहीं मिलने से एक की माैत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के देवरी रोड (थाना ताजगंज) पर बुधवार रात शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पीआरवी पहुंची। परिजन भी आ गए। आरोप है कि परिजन पुलिसकर्मियों से घायलों को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए ले जाने की गुहार लगाते रहे। मगर, पुलिसकर्मियों ने नहीं सुनी। इससे गोल्डन आवर में घायलों को इलाज नहीं मिला और एक की मौत हो गई। मामले में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


गांव आसे का पुरा, डाैकी निवासी बनी सिंह ने बताया कि बुधवार को वह परिवार के लोगों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए लेहपुरा जा रहे थे। परिवार के कुछ लोग कार में सवार थे, जबकि उनके भाई सुनील और सोनू अपनी बाइक पर थे। देवरी रोड पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनील (20) और सोनू (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी पर पीछे चल रहे परिजन आ गए। उन्होंने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। जानकारी पर पीआरवी पहुंच गई। उन्होंने चालक को भीड़ से बचाया। परिजन घायलों को अस्पताल ले गए, जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। सोनू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं दिखाई तत्परता
मृतक के भाई बनी सिंह का आरोप है कि घटना के बाद पीआरवी ने घायलों के इलाज में तत्परता नहीं दिखाई। इस कारण देरी हो गई। सुनील की जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होेंने पीआरवी के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
निलंबन की संस्तुति की गई

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि पीआरवी 34 माैके पर पहुंची थी। इस पर 5 पुलिसकर्मी तैनात थे। परिजन का आरोप है कि पुलिसकर्मी घायलों को उपचार के लिए अपनी गाड़ी से लेकर नहीं गए। वह गुहार लगाते रहे, जबकि अस्पताल भी नजदीक थे। बाद में दूसरी गाड़ी से घायलों को लेकर जाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप की जांच की गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीसीपी सिटी को दी गई है।

दो भाई हैं नाैसेना में
मृतक युवक के दो भाई नाैसेना में हैं। इस बारे में परिजन ने पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इससे परिजन में आक्रोश है। वह सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें