फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगबाजी: रूफ टॉप रेस्टोरेंट में रईसजादे ने की फायरिंग, गोली लगने से वेटर घायल, पुलिस से छिपाई घटना

Wed, 15 Sep 2021 12:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस की पड़ताल में पता चला कि आरोपी गौरव सिंह का कैफे के पास ही कार का शोरूम है, साथ ही प्रॉपर्टी का भी कारोबार है। वह पिस्टल लेकर चलता है। आए दिन कैफे में पार्टी करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सूर्य नगर स्थित नंबर वन रूफ टॉप कैफे एंड रेस्टोरेंट में रविवार रात को पार्टी करने आए युवक ने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से वेटर घायल हो गया। कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, मगर घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी डिलीट कर दिए। सोशल मीडिया से जानकारी पर पुलिस ने पड़ताल की। मामला सही निकलने पर दो मुकदमे दर्ज किए गए। एक मुकदमा रेस्टोरेंट के जनरल मैनेजर ने दर्ज कराया। पुलिस ने अपनी ओर से दूसरा मुकदमा रेस्टोरेंट मालिक और मैनेजर के खिलाफ साक्ष्य मिटाने, महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन में दर्ज किया। 

विज्ञापन

रविवार रात तकरीबन 11 बजे कैफे में लॉयर्स कॉलोनी निवासी गौरव सिंह अपने दो साथियों के साथ आया था। उन्होंने पार्टी करने के बाद अपनी पिस्टल से हवाई फायर किया, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद वह पिस्टल को नीचे करके दोबारा कॉक कर रहा था। तभी पिस्टल से गोली चल गई। यह फर्श में लगने के बाद वेटर गोबर चौकी निवासी राजा के पैर की एड़ी में लगी। वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि नंबर वन कैफे एंड रेस्टोरेंट के जनरल मैनेजर कुलवंत सिंह भदौरिया की तहरीर पर गौरव सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से भी एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कैफे के जनरल मैनेजर कुलवंत सिंह भदौरिया, मैनेजर शैलेंद्र सिंह और मालिक राजन गोयल को नामजद किया है। उन पर  साक्ष्य मिटाने की धारा, धारा 144 का उल्लंघन और महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। प्रशासन को कैफे के खिलाफ भी रिपोर्ट दी जाएगी। 
विज्ञापन


प्रॉपर्टी व कारों का है कारोबार 
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि आरोपी गौरव सिंह का कैफे के पास ही कार का शोरूम है, साथ ही प्रॉपर्टी का भी कारोबार है। वह पिस्टल लेकर चलता है। आए दिन कैफे में पार्टी करता है। उसके दोस्त भी रईसजादे हैं। उसने कैफे में टेबल बुक कराई थी। इसके बाद रंगबाजी में गोली चलाई।
विज्ञापन


लापरवाही: प्रधानमंत्री के लोकार्पण से पहले 'खुली पोल', आगरा में स्मार्ट सिटी के आधे कैमरे बंद
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें