फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक का शीशम के पेड़ पर लटका मिला शव

विज्ञापन
कासगंज के सिढपुरा में ससुराल आये मृतक युवक विजय का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में अपनी ससुराल में आए युवक ने शीशम के पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक का शव सुबह के समय पेड़ पर लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। ससुरालीजन को मामले की सूचना मिली तो वे भी मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक के आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

मौत का शिकार युवक विजय पाल उर्फ भूरे (25) निवासी ग्राम मेंदूपुरा, थाना जैथरा जनपद एटा हुआ। बताया गया कि युवक 13 अप्रैल को अपनी ससुराल ग्राम सुल्तानपुर में आया हुआ था। सुबह के समय वह घर से जल्दी उठकर चला गया और खेेतों के पास लगे शीशम के पेड़ पर गमछे से फंदा लगा लिया। सिढ़पुरा के कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि युवक ने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजन ने आत्महत्या का कोई कारण नहीं बताया है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है। कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।

कासगंज के सिढपुरा में ससुराल आये युवक विजय की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह पर एकत्रित परिवारीजन।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें