फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के गांव नगला भंडारी में रविवार की देर शाम फसल की रखवाली करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव खेत पर पड़ा मिला। परिजन ने जहरीले कीड़े के काटने से उसकी मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव नगला भंडारी निवासी धर्मपाल सिंह (52) पुत्र भूप सिंह रविवार शाम 7 बजे अपने खेत पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। खेत की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजन को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसी ने फोन कर उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उसके भाई रिंकू ने बताया कि भाई धर्मपाल खेत पर रखवाली करने के लिए गया था। उन्होंने किसी जहरीले कीड़े के काटने से उसकी मौत की आशंका जताई है। उसके दो बेटे श्रीकृष्ण (15) और खुशी राम (7) हैं। पति की मौत के बाद पत्नी विजय रानी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ढोलना कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें