गोवर्धन के राधारानी कुंड में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस इसके प्रयास कर रही है।
रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने राधारानी कुंड में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
चौकी प्रभारी अमरेश कुमार ने बताया कि युवक की मौत कुंड में होना प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि बीते एक महीने में राधारानी कुंड में कई घटनाएं हो चुकी हैं। सभी घटनाएं स्नान के दौरान हुईं।