फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में शशांक पाल और कला में सूर्यकांत रहे प्रथम

विज्ञापन
07एमएनपी-32-राजकीय इंटर कॉलेज में निबंध व कला प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी प्रमाणपत्रों के साथ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के बीच जिला स्तरीय निबंध व कला प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। यह प्रतियोगिता विकास संस्थान भारत सरकार के निर्देशन में आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र शशांक पाल ने प्रथम कला प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के छात्र सूर्यकांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विकास संस्थान भारत सरकार आगरा के सहयोग से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विषय पर अपने विचार लिखे। कला प्रतियोगिता में शहर की भौगोलिक स्थिति को छात्र-छात्राओं ने चित्र के माध्यम से उकेरा। निबंध प्रतियोगिता में डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र शशांक पाल ने प्रथम, सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की समीक्षा जैन ने द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के समीर ने तृतीय स्थान पाया। कला प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के छात्र सूर्यकांत ने प्रथम, सेंटथॉमस के आदित्य सिंह ने द्वितीय व आजाद हिंद इंटर कॉलेज करहल की छात्रा स्वार्थी शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जिले के नौ कॉलेजों के 51 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सुरेशचंद्र राजपूत, राजेंद्र सिंह यादव, अंकिता यादव, सहायक निदेशक विकास संस्थान ब्रजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें