फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: सामने से आती ट्रेन देख घबरा गया युवक,  ट्रैक पर बाइक छोड़कर भागा, टला बड़ा हादसा

Mon, 04 Jul 2022 01:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में रविवार सुबह नदरई के निकट बने पुल बाइक निकलने का प्रयास कर रहा युवक सामने से ट्रेन को आता देख घबरा गया तथा बाइक ट्रैक पर छोड़कर भाग गया। बाइक ट्रेन से टकरा गई। गनीमत रही हादसा टल गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-कासगंज रेल मार्ग पर रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक बाइक सवार की  मुबंई-कानपुर समर स्पेशल ट्रेन आता देख ट्रैक पर ही बाइक छोड़ फरार हो गया।  जिसमें उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और  ट्रेन 18 मिनट तक मौके पर खड़ी रहीं। सूचना पर आरपीएफ व रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 09185 समर स्पेशल मुंबई से कानपुर जा रही थी। रविवार की सुबह  9:17 बजे  एक युवक नदरई के निकट बने पुल के पास से अपनी बाइक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। अचानक उसे  मथुरा की ओर से ट्रेन आते दिखी, ट्रेन देख रेलवे ट्रैक पर बाइक  छोड़ कर भाग गया । ट्रेन की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोक लिया। 

गार्ड व चालक ने संतुष्टि के बाद 18 मिनट देरी से गंतव्य को रवाना किया गया। हादसे की जानकारी पर आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह, मुख्य लोको निरीक्षक महेंद्र कुमार मीना, सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य राकेश गौतम भी मौक पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी  आरपी सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक अनाधिकृत रूप से रेलवे  ट्रैक पार कर रहा था।  बाइक सवार के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें