फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत की शर्त': उफनती यमुना में कूद गए दो दोस्त, एक ने कर ली नदी पार...दूसरे के साथ हो गया दर्दनाक हादसा

Thu, 02 Oct 2025 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में खौफनाक घटना हुई। दो दोस्तों ने उफनती यमुना को तैर कर पार करने की शर्त लगा दी। अपनी जान की बाजी लगाते हुए दोनों ही उफनाती यमुना में कूद पड़े। एक दोस्त ने तो यमुना पार कर ली, लेकिन दूसरा दोस्त डूब गया। 
विज्ञापन
यमुना और विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भगवती बाग में बुधवार दोपहर दो युवकों में यमुना पार करने की बाजी लग गई। दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। एक युवक तैरकर दूसरे किनारे पर पहुंच गया जबकि दूसरा तेज बहाव में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों और स्टीमर की मदद से युवक की तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


 

भगवती बाग निवासी सचिन (ऑटो चालक) और पड़ोसी मोहन (कारीगर) दोपहर करीब 12 बजे फाउंड्री नगर में बाल कटवाने गए थे। इसी दौरान सचिन का अचानक यमुना में नहाने का मन हुआ। दोनों दोपहर 1 बजे यमुना के किनारे पहुंचे। मोहन ने नहाने से इन्कार कर दिया। इस पर सचिन ने मोहन के छोटे भाई सूरज को बुला लिया।


 

मोहन बाहर खड़ा रहा। उसने बताया कि सचिन और सूरज के बीच बाजी लगी कि पहले काैन नदी पार कर लेगा। कपड़े उतारकर दोनों ने छलांग लगा दी। सूरज तैरकर दूसरे किनारे पहुंच गया लेकिन सचिन कुछ दूर तक तैरने के बाद गहरे पानी में डूब गया। पता चलने के बाद से मां और तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन

बहनों की शादी का कर्ज उतार रहा था सचिन
यमुना में लापता हुए सचिन के पिता गलियों में बच्चों को कैंडी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सचिन के बड़े भाई की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तीन बहनें आरती, रजनी और रश्मि शादीशुदा हैं। बहनों की शादी के लिए उठाया गया कर्ज सचिन ऑटो चलाकर चुका रहा था। मां बार-बार गमगीन होकर कह रही थी, किसने मत फेर दी, वो तो कभी यमुना में नहाने भी नहीं जाता था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें