फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर गंगा नहर में नहाने के दौरान डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। रविवार को लोअर गंगा नहर में साथियों के साथ नहाने गया युवक डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने गोताखोरों से लगातार तलाश शुरू करा दी।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव हिंदूपुर निवासी 32 वर्षीय विमलेश यादव रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे तीन साथियों के साथ लोअर गंगा नहर में नहाने गया था। ढढौंस गांव के पास नहर में नहाते समय अचानक विमलेश गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसे डूबता देख साथी घबरा गए। युवक के परिजन को जानकारी दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पहुंच गए। गोताखोर बुलाकर नहर में युवक की तलाश शुरू करा दी गई है। पुलिस युवक के साथियों से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें