फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां की प्रताडना से हुई युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव जैली में युवक की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पिता व सौतेली मां की प्रताड़ना के चलते मौत का आरोप लगाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी रतिपाल की पत्नी माना देवी करीब 40 साल पहले छोड़कर चली गईं थीं। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी मिथलेश से उन्हें एक पुत्र व पुत्री है।
शनिवार को उनकी पहली पत्नी माना के पुत्र संजू उर्फ राघवेंद्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। माना देवी ने पति रतिपाल व सौतेली मां मिथलेश पर पुत्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बताया कि वह लोग बेटे को चारपाई से बांधकर रख रहे थे और उसे खाना भी नहीं दे रहे थे। उसकी जानकारी के बिना पुत्र का उन लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी की मौत के बाद से पुत्र मानसिक रूप से बीमार हो गया था। थानाध्यक्ष बिछवां विदेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रतिपाल व मिथलेश के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपों से किया इंकार
पिता व सौतेली मां पर प्रताड़ित करने के आरोप पर पिता रतिपाल का कहना है कि पुत्र मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका आगरा में इलाज कराया जा रहा था। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।
दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रदीप चौहान निवासी जिरौली ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि मौसी माना देवी के पुत्र संजू के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। प्रताड़ित होकर संजू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें