फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हथाैड़े और धारदार हथियार से किए वार, शादीशुदा महिला ने मामा को बेरहमी से मारा; होटल के कमरे में मिली लाश

Fri, 17 Apr 2026 01:14 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के ककुआ स्थित होटल में शादीशुदा महिला संग पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 5
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के आगरा-ग्वालियर रोड पर इटौरा स्थित होटल में एक युवक की हत्या कर दी गई। कमरे में युवक की हत्या करने के बाद महिला ने होटल स्टाफ को खुद इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना शुक्रवार दोपहर इटोरा गांव स्थित होटल ताजपथ की है। होटल की तीसरी मंजिल के एक कमरे में युवक का शव मिला। कमरे से बाहर निकली शादीशुदा महिला ने युवक की हत्या करने के बाद खुद ही रिसेप्शन पर पहुंचकर इसकी जानकारी दी।

 
विज्ञापन

2 of 5
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार शुक्रवार करीब 12 बजे एक महिला और युवक होटल में आए और कमरा किराए पर लिया। कुछ देर बाद महिला कमरे से बाहर आई और होटल स्टाफ को बताया कि उसने युवक की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान फतेहपुर सीकरी के गांव शिवपुरी निवासी 35 वर्षीय खिल्लो पुत्र होरीलाल के रूप में हुई है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
होटल के कमरे में मिली युवक की लाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक रिश्ते में महिला का मामा लगता है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी पश्चिम आदित्य ने बताया कि युवक की हत्या हथौड़े और धारदार हथियार से हुई है। महिला से गहन पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। एसीपी सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में होटल की सघन चेकिंग कराई गई, जिसमें कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

 

4 of 5
होटल में जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि होटल में लंबे समय से अनियमितताएं चल रही थीं और अवैध गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होटल में जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होटल संचालक रोहित टूंडला का रहने वाला है। वह चार महीने से होटल को किराए पर चला रहा था। पुलिस होटल संचालक से भी मामले की पूछताछ कर रही है। पुलिस महिला से पूछताछ कर हत्या की वजह पता करने में जुटी है। 


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें