फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, खेत में मिला शव

Sat, 07 Sep 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला फेरती निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम को वह खेत पर गया था। शनिवार की सुबह वहां शव पड़ा मिला। परिजन बिजली गिरने से मौत की बात कह रहे हैं। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव नगला फेरती निवासी असनेश सिंह (30) शुक्रवार की शाम को अपने खेत पर गया था। रात को जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। रात भर चली तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लग सका। शनिवार की सुबह तड़के असनेश का शव खेत में पड़ा मिला। युवक की मौत के बारे में पता लगने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। घरवालों ने रात को हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से मौत की बात कही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजन से जानकारी ली। मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत के बाद असनेश के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें