फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार, डीएम को ज्ञापन दिया

Sat, 07 Sep 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर एडीएम न्यायिक को ज्ञापन देते अधिवक्ता।
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी के वकीलों ने कार्य बहिष्कार करने के बाद शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में बताई गई चार मांगों को पूरा कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


दीवानी के वकील सौरभ यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है कि कासगंज की महिला वकील मोहिनी तोमर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए। दो दिन में हत्या करने वालों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए।

ज्ञापन में कहा है कि अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम विधि आयोग से स्वीकृत कराकर प्रदेश में लागू कराया जाए। वकीलों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत किए जाएं। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जिला न्यायालयों के लिए सुरक्षा मानकों को पूरी तरह लागू कराया जाए। संतोष यादव, सुनील यादव, आशुतोष पांडेय, विपुल यादव, जीतू राजपूत, सुरेश यादव, सर्वेंद्र यादव, नाजिया हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन




गिरफ्तारी कराने की मांग

मैनपुरी। दीवानी की वकील नाजिया हसन ने एसपी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा है कि एक सप्ताह पहले उन पर जानलेवा हमला किया गया था। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी समझौता नहीं करने पर सबक सिखाने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें