फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोली लगने से हुई युवक की मौत, जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 24 Dec 2022 08:30 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

शुक्रवार रात एक युवक का लहूलुहान हालत में शव मिला। युवक की मौत सिर में गोली लगने से हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को शव के पास से एक जिंदा कारतूस और मादक पदार्थ मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेरागढ़ थाना क्षेत्र में सिर में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। युवक का शव पास के ही जंगल में मिला। पुलिस को मौके से एक जिंदा कारतूस भी मिला है। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में शुक्रवार रात एक युवक का लहूलुहान हालत में शव मिला। युवक की मौत सिर में गोली लगने से हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को शव के पास से एक जिंदा कारतूस और मादक पदार्थ मिला। शव की शिनाख्त नगला उदैया निवासी झम्मन (22) पुत्र कल्लन के रूप में हुई।

पुलिस ने मौत के कारणों की जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


झम्मन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के अनुसार उसकी शादी को अभी एक वर्ष ही हुआ है। वह कस्बे की एक मिठाई की दुकान पर हलवाई का कार्य करता था। सुबह घर से दुकान के लिए आया था, उसके बाद घर नहीं लौटा।

पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्रित किए हैं। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। - महेश कुमार, एसीपी खेरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें