भोगांव। हाईवे पर बुधवार की सुबह गांव कुलीपुर के पास बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। युवक तीन घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं महिलाओं को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
जनपद एटा के महरारा दरवाजा निवासी 40 वर्षीय महेश चंद्र बुधवार की सुबह रिश्तेदारी में छिबरामऊ जा रहा था, उसके साथ गांव नगला शीशिया एटा निवासी पुष्पा देवी और गांव बमरौली कन्नौज निवासी 60 वर्षीय रामबेटी भी थीं। सुबह करीब 10:30 बजे बाइक जब थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव नगला कुली के पास पहुंची तभी किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने महेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल महिलाओं को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक व घायलों के परिजन को फोन कर हादसे के बारे में सूचना दी।