कासंगज। कासगंज एटा मार्ग पर एक युवक को बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। नदरई निवासी अनिल कुमार (32) पैदल अपने घर जा रहा था। रेलवे पुल के समीप उसे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में की जानकारी उसके परिजन को दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।