फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्होर पछां में करंट लगने से एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। गांव गढ़ी कल्होर पछां में रविवार की शाम युवक पंखे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गढ़ी कल्होर पछां निवासी 25 वर्षीय संजू सिंह प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार की शाम घर पर उसे पंखे से करंट लग गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। करीब एक वर्ष पूर्व संजू के पिता की मौत हो गई थी। रविवार को मां ट्रेन से अमावस्या पर गंगा में में पति के फूल सिराने के लिए जा रहीं थीं। संजू उन्हें ट्रेन में बैठाकर आया था। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद वह रास्ते से ही वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें