एटा के जलेसर में रेलवे रोड स्थित एक होटल में पुलिस को सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने युवक-युवतियां को पकड़ा। जलेसर सहित आगरा और हाथरस के आठ युवकों को पुलिस थाने ले आई, जिनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया, जबकि युवतियों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
थाना पुलिस ने रेलवे रोड स्थित होटल पर रविवार शाम करीब 4 बजे दबिश दी। यहां सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना थी। पुलिस ने सभी कमरों को खंगाला। अलग-अलग कमरों में आठ युवक और युवतियां पाए गए। इन सभी को बाहर निकाला गया। काफी देर तक यहां बातचीत चलती रही, जिसके बाद युवतियों को छोड़कर पुलिस सभी युवकों को थाने ले आई। जहां कुछ समय बाद उनका धारा 151 सीआरपीसी की तहत चालान कर दिया गया। इसे लेकर पूरे नगर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
मामला था कुछ और ही
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि सेक्स रैकेट चलने की सूचना गलत थी। पुलिस की छापामार कार्रवाई के दौरान विवाद कुछ और ही निकलकर सामने आया। एसएसपी ने बताया कि
एक रेस्टोरेंट में कुछ युवक-युवतियों का खाना खाने के दौरान आपस में विवाद हुआ था। जिस पर युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो जांच कराई जाएगी।