पिनाहट। थाना मंसुखपुरा के गांव तोताराम की ठार गांव के एक युवक और किशोर बकरी चराने के दौरान बिजली के खंभे में उतर आए करंट की चपेट में आ गए। इसमें एक युवक भगवान दास (21) की मौत हो गई। जबकि दूसरा झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों के मुताबिक भगवान दास सोमवार की शाम पड़ोसी सौरभ (13) के साथ बकरी चराने गया था। बकरियां चरते समय ट्रांसफार्मर के पास चली गईं। जहां लगी अर्थिंग में करंट आ गया था। बकरियों को हांकने के दौरान किशोर और युवक करंट की चपेट में आ गए। दोनों को एसएन में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को भगवान दास की मौत हो गई। मामले में एसडीओ पिनाहट दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों तार छेड़छाड़ कर रहे थे, उसी समय हादसा होना बताया जा रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है। संवाद