फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में महिलाओं पर हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव कौंध में मंगलवार को जमीन के विवाद में गांव के ही एक परिवार ने पड़ोसी महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई से तीन महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कौंध गांव निवासी प्रेमवती ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक परिवार से उनका जमीन का विवाद है। आरोप है कि मंगलवार को विपक्ष के पांच लोगों ने उनके यहां लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घर में मिली महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में वह और उसके घर की ममता पत्नी हरि सिंह, प्रयाग देवी पत्नी बनवारी लाल घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल महिलाओं को सीएससी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष पिढ़ौरा अनिल कुमार ने बताया तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें