फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जीप की टक्कर से एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में गांव दिवलपुर के पास बुधवार की शाम एक सरकारी जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान जुलापुरी निवासी 28 वर्षीय रिशू पुत्र साबिर अली बुधवार की शाम 23 वर्षीय अफसर पुत्र फकरुद्दीन के साथ बाइक से कुसमरा किसी काम से जा रहा था। बाइक जब थाना एलाऊ क्षेत्र में गांव दिवलपुर के पास बाइक सवार वहां रुककर खड़े हो गए। तभी मार्ग से गुजरी एक सरकारी जीप ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने अफसर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रिशू का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाली सरकारी जीप के चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें