भोगांव। नगला चुन्नी के पास सोमवार की देर रात नगला मुंशी निवासी युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। वहीं परिजनों को सूचना दी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला मुंशी निवासी 20 वर्षीय अजय सिंह सोमवार की शाम घर से बाहर गया था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस द्वारा सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार देर रात कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हादसा हुआ है।