फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पुलिस कर्मी सहित 15 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में तीन पुलिस कर्मचारी सहित 15 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 561 पर पहुंच गया। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने होम आइसोलेट करने के बाद दवा की किट उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 12 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि एंटीजन जांच में तीन लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों में दो बच्चे, नौ युवा और चार व्यक्ति 40 साल से अधिक आयु के है। इन संक्रमितों में सहावर थाने के दो पुलिस कर्मी, एक अमांपुर थाने का पुलिस कर्मी शामिल है। इसके अलावा ये संक्रमित पटियाली के मोहल्ला बाल्मीकियान, सहावर के मुजफ्फरपुर, सोरों के नगला लक्ष्मी, सिढ़पुरा के नगला गुलाबी, सिगतरा, पिलखनी, अमांपुर आदि क्षेत्र में सामने आए है। संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। विभाग की टीमों ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार ने बताया कि जो भी संक्रमित सामने आए हैं उन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमितों को दवा की किट भी दी जा रही है। कोरोना से बचने के लिए लोग टीकाकरण आवश्यक कराएं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें