फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दुकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। मलपुरा कस्बा में मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे मिट्टीभरा डंपर बेकाबू होकर एक युवक को रौंदते हुए सड़क किनारे दुकान से जा टकराया। हादसे में युवक दीपक (22) की मौत हो गई। जबकि दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भा निकला। इससे गुस्साए लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

परिजनों के राहुल गुप्ता सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह रोजाना सुबह दौड़ लगाता था। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे वह दौड़ लगाने के लिए निकला था। करीब 15 मिनट बाद ही मिट्टी से भरे डंपर ने उसे कुचल दिया। इसके बाद बेकाबू हुआ डंपर सड़क किनारे एक दुकान से जा टकराया। इससे दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। डंपर के दुकान से टकराने की आवाज से लोग घबरा गए। आवाज सुनकर लोग बाहर निकले, तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई। दीपक के घरवाले भी रोते-बिलखते पहुंचे। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। थाना मलपुरा के प्रभारी अवनीश त्यागी ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें