फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: छुट्टा पशुओं को भगाते समय ट्रेन की चपेट में आया 'तहसीलदार', दर्दनाक मौत 

Tue, 12 Jul 2022 06:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जिले में छुट्टा पशु किसानों के लिए बड़ा मुसीबत बनते जा रहे हैं। किसानों को खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। जरा सी नजर चूंकने पर ये छुट्टा पशु बड़ा नुकसान कर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में  लाइनपार थाना क्षेत्र में खेत से खुले छुट्टा पशुओं को भगाते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की सोमवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

 
लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव गुंदाई (ठार कामराज) निवासी तहसीलदार (38) ने पशुओं के लिए खेतों में चरी बो रखी थी। इसकी रखवाली के लिए तहसीलदार खेतों पर ही सोता था। सोमवार रात छुट्टा पशु खेत में घुस गए और चरी को नुकसान पहुंचाने लगे। खेत से पशुओं को भगाते समय वह रेलवे लाइन तक पहुंच गया। इस बीच ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तहसीलदार की ट्रेन से कटकर मौत की जानकारी जैसे ही ग्रामीण और परिजन को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा  शव 

रेलवे ट्रैक पर तहसीलदार के शव को देख लोग गमगीन हो गए। सूचना पर लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसीलदार पर दो बेटे और एक बेटी है। परिवार के भरण पोषण को वह चूड़ी कारखाने में भी काम करता था। 

आलमपुर गांव के समीप हुआ हादसा

थानाध्यक्ष लाइनपार शिव कुमार चौहान का कहना है कि युवक की आलमपुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। वह पशुओं को भगाते हुए रेलवे लाइन के पास पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें