फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 21 Oct 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव रारा फतेहपुर में मंगलवार की शाम सड़क पर पड़े एचटी लाइन के तार के करंट की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक खाना लेकर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव रारा फतेहपुर निवासी प्यारे मियां (32) पुत्र बाबू खान मंगलवार की शाम बाइक से परिवार के सदस्यों के लिए खाना लेने गया था। लौटते वक्त गांव के पास सड़क पर टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने के कारण झुलस कर उसकी मौके पर मौत हो गई। उसकी मौत के बार राहगीर व परिजन मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी।
मृतक युवक के परिजन ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर आक्रोश व्यक्त किया। सुन्नगढ़ी कोतवाली प्रभारी उमाशंकर ने लोगों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के फुफेरे भाई भूरा ने बताया कि प्यारे की पत्नी की शमां का दो दिन पहले पथरी का ऑपरेशन हुआ था। वह पत्नी के इलाज के लिए 50 हजार रुपये लेकर आया था जोकि उसके साथ जलकर राख हो गए। उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। उसके 6 बच्चे हैं। इनमें बड़ा बेटा कैश (13), मोहम्मद फरमान (10), मोहम्मद यासीन (6) और बेटी अलीशा (5), कायनात (3), गुलिस्ता (1) की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार संदीप चौधरी ने बताया कि मृतक के नाम अगर भूमि है तो उसे किसान दुघर्टना बीमा योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें