मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव बुढर्रा के रहने वाले एक युवक की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने जहां रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस सड़क हादसा बता रही है। मृतक के साथी ने किसी वाहन की टक्कर होने की जानकारी दी है।
कस्बा औंछा के गांव बुढ़र्रा के रहने वाले सुरजीत यादव (22) बृहस्पतिवार की शाम को गांव निवासी साथी मंजू के साथ खेत पर गया था। देर शाम को वह बाइक से दोनों घर वापस लौट रहे थे। कुछ देर बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी कि सुरजीत की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मंजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के भाई गुरजीत ने आरोप लगाया कि भाई की रंजिश के चलते हत्या की है। उसने बताया कि आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष अनुज चौहान का कहना है कि सुरजीत की मौत सड़क हादसे में हुई है। घायल हुए साथी से जब जानकारी ली गई तो उसने किसी वाहन की टक्कर लगने की जानकारी दी। यदि कोई आरोप हैं तो तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।