बेवर। कस्बा की नवीगंज चौकी क्षेत्र में जासमई रोड स्थित एक दुकान के ताले तोड़ कर चोर सरसों की बोरी और नकदी आदि सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र में नवीगंज निवासी गौरव गुप्ता जासमई रोड पर गुप्ता एंड संस के नाम से दुकान का संचालन करते हैं। यहां सरसों आदि की बिक्री करते हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। चोरों ने रात को कोहरे का फायदा उठाते हुए जंगला उखाड़ कर दुकान के अंदर प्रवेश किया। दुकान में रखी सरसों की बोरियां नकदी आदि चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह गौरव जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो जंगला उखड़ा देख उनके होश उड़ गए। पुलिस को बताया कि चोर सरसों की दो बोरी, 10 हजार रुपये की नकदी आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।