फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली की शादी में आए युवक की नाला में गिरकर हुई मौत

विज्ञापन
04एमएनपी-05-मुकेश कुमार फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के नगला पजाबा के पास रहने वाली साली की शादी में आए युवक की मंगलवार रात किसी वाहन की टक्कर के बाद नाला में गिरने से मौत हो गई। वहीं, एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को पुलिस ने हरियाणा निवासी युवक का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र के शिव चौक निवासी मुकेश कुमार (28) की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा में है। मंगलवार को उसकी साली की शादी घर के पास ही एक मैरिज होम में हो रही थी। रात के समय वह मोहल्ला छपट्टी के रहने वाले रिश्तेदार सुमित के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। तभी सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवार नाले में जा गिरे। हादसे में मुकेश कुमार की मौत हो गई, वहीं सुमित भी घायल हो गया, पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें