बिछवां। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह थाने के सामने किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुरावली के गांव जुन्हैसा निवासी युवक फेरी लगाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव जुन्हैसा निवासी 23 वर्षीय तेजवीर यादव उर्फ राजू फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह वह बाइक से बेवर जाने के लिए निकला। वह जब बिछवां थाने के सामने पहुंची तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तेजवीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों के एकत्रित होने से पहले ही चालक वाहन को लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। वहीं परिजनों को सूचना दी।