फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नाले में गिरे युवक की तड़प-तड़प कर गई जान, छोड़कर भागे दोस्त

Sat, 19 Mar 2022 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

होली की शाम थाना शाहगंज क्षेत्र के खेरिया मोड़ पर एक युवक नाले में गिरा गया। नाला इतना गहरा था कि काफी प्रयास के बाद भी वह बाहर नहीं निकल सका। स्थानीय लोगों ने जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
युवक की मौत (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज थाना क्षेत्र के खेरिया मोड़ पर शुक्रवार की शाम को एक युवक नाले में गिर गया। उसे काफी देर बाद बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे के बाद उसके दोस्त मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम तकरीबन सात बजे की घटना है। खेरिया मोड़ पर नाले के पास खड़े होकर तीन-चार युवक बातचीत कर रहे थे, तभी एक युवक नाले में गिर गया। यह देखकर उसके साथी वहां से भाग गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने रस्सी की मदद से नाले में उतरकर युवक को काफी देर बाद बाहर निकाला। 

घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसे पास के ही अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक  ने बताया किमरने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें