03एमएनपी-18-मृतक कृष्ण गोपाल का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
बरनाहल। थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दिहुली बरनाहल मार्ग पर सड़क किनारे जा रहे तीन युवकों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। सभी को फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव चंदीपुर निवासी कृष्ण गोपाल उर्फ मोनू (22) सोमवार को अपने दोस्त सचिन कुमार और रोहित सिंह निवासी गांव मढइया थाना पछाय जनपद इटावा के साथ गांव खुशालपुर बुआ के घर भागवत कथा में शामिल होने आया था। शाम करीब सात बजे तीनों लोग दिहुली बरनाहल मार्ग नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज के सामने पैदल जा रहे थे, तभी मार्ग से गुजर रही डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, तीनों को परिजन ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने कृष्ण गोपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल सचिन व रोहित का इलाज ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद में चल रहा है। मंगलवार को पुलिस ने कृष्ण गोपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया।