फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बंदरों के हमले में छत से गिरा युवक, मौत

Mon, 14 Nov 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आए दिन बंदर हमला कर रहे हैं और उनके डर के कारण बच्चों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट में बंदरों के झुंड ने छत पर गए एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान हड़बड़ाहट में युवक छत से नीचे गिर गया। लोग घायल युवक को अस्पताल में ले जा रहे थे, रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

ये है घटना 

रविवार को मांट क्षेत्र के मूला गांव निवासी मानवेंद्र (32) उर्फ मानव अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी बंदर आया और उनकी चप्पल लेकर भागते हुए छत पर पहुंच गया। युवक ने बंदर का पीछा करते हुए छत पर पहुंचा तो वहां पर बंदरों का झुंड बैठा हुआ था। युवक ने उन्हें भगाने का प्रयास किया तो बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। युवक जब तक संभल पाता, वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आ गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: शादी के डेढ़ साल बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

रास्ते में तोड़ा दम

 परिवार के सदस्य व आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे कि इसी बीच रास्ते में ही मानवेंद्र ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आए दिन बंदर हमला कर रहे हैं और उनके डर के कारण बच्चों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें