फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: तालाब में मिला युवक का शव, मौत के कारण की जांच कर रही पुलिस 

Mon, 02 May 2022 05:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक का शव तालाब में देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने युवक की मौत के संबंध में जांच शुरू कर दी है। शव तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।  
 
विज्ञापन
मजदूर की मौत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के खैरगढ़ में रविवार रात गांव कछवाई निवासी युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने तालाब से युवक का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक का शव बरामद होने के दौरान परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कछवाई निवसी विनोद कुमार (40) रविवार रात गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूब गया। विनोद के तालाब में डूबने की जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को सोमवार सुबह हो सकी। तालाब में पड़े विनोद के शव को देख परिजनों ने खैरगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। 

ग्रामीणों की मदद से युवक का शव निकाला तालाब से बाहर 

थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनय कुमार भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक का शव तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी और मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 जांच कर रही पुलिस 

थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनय कुमार भारद्वाज का कहना है कि युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। विनोद मजदूरी करता था। उसके दो बच्चें हैं। वह शराब का सेवन भी करता था। संभव है कि शराब के नशे में तालाब किनारे गया हो और उसमें गिरने से उसकी मौत हो गई हो। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें