फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने मोबाइल से खींचे युवती के फोटो, विरोध करने पर दी धमकी

Wed, 02 May 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
युवती का फोटो खींचा - फोटो : demo photo
विज्ञापन
आगरा के छत्ता क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने मोबाइल से युवती के फोटो खींच लिए। युवती ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने 10 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। युवती छत्ता क्षेत्र में किराये पर रहती है। वो ग्रेजुएशन कर रही है। कुछ दिन से कॉलेज नहीं जा रही। 

युवती का आरोप है कि वो घर में खड़ी हुई थी। तभी मकान की पहली मंजिल पर किराये पर रहने वाला युवक आया। वो अपने मोबाइल से उसके फोटो खींचने लगा। युवती ने विरोध किया तो युवक धमकी देकर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई 

युवती ने परिजनों को बताया। युवक के घर पर शिकायत की। मगर, उसके घरवालों ने कुछ नहीं किया। इससे युवक की हरकत बढ़ गईं। पीड़ित युवती ने पुलिस चौकी पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

युवती का कहना है कि चौकी इंचार्ज जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रहे। बुधवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया। इसमें जांच के बाद कार्रवाई के आदेश किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें