फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की लस्सी में निकली ऐसी चीज, मच गया हड़कंप

Wed, 02 May 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भाजपा विधायक की लस्सी में निकली कील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के कैंट विधायक की लस्सी में कील और मिट्टी निकली। इनकी शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दाऊजी मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। लस्सी समेत अन्य खाद्य सामग्री के चार नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

 
कैंट क्षेत्र के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश अपने प्रतिनिधि प्रभूदयाल प्रजापति की यमुनापार नुनिहाई स्थित फैक्ट्री पर गए थे। प्रतिनिधि ने पास ही स्थित दाऊजी मिष्ठान भंडार से आठ लस्सी और इतने ही समोसे मंगाए। 

विधायक ने लस्सी पी तो उसमें करकराहट थी। चार-पांच घूंट और पीए तो उनके दांतों से कठोर चीज टकराई। जब इसे देखा तो वो दंग रह गए, ये लोहे की कील थी। चम्मच से कुल्लड़ के अंदर और देखा तो उसमें मिट्टी जमी हुई थी। 
विज्ञापन

 

एफएसडीए ने मारा छापा

ये देख विधायक ने अपने प्रतिनिधि से इसकी शिकायत दुकानदार से करने को कहा। प्रतिनिधि ने दुकानदार से बात की तो उन्होंने इसको नकार दिया। इस पर विधायक ने एफएसडीए के अधिकारियों से मामले की शिकायत की। 

इस पर तत्काल विभाग हरकत में आया और टीम के साथ दुकान और गोदाम पर छापा मारा। टीम ने खाद्य सामग्री बनने का स्थान का निरीक्षण किया। दुकान से लस्सी, दही और गोदाम से पनीर के अलावा दही का नमूना लिया। 
विज्ञापन

जांच को भेजे सैंपल

लस्सी में निकली कील - फोटो : अमर उजाला
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि विधायक की शिकायत पर मिष्ठान भंडार और गोदाम पर छापा मारकर लस्सी, दही, पनीर का नमूना लिया है। इनकी जांच कराने के लिए लैब भेजा जा रहा है। 

विधायक डॉ. जीएस धर्मेश का कहना है कि उनकी लस्सी में लोहे की कील पड़ी हुई थी, कुल्लड़ भी साफ नहीं किया गया था, मिट्टी जमा थी। ऐसी लापरवाही किसी के लिए घातक साबित हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें