फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री मेड बंदूक के साथ पकड़ा एक युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव, (मैनपुरी)। पुलिस ने युवक को फैक्ट्री मेड बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। औरेया निवासी युवक ने एक साथी का नाम बताया। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि शनिवार की रात प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर टीम के साथ भोगांव चौराहा से एलाऊ रोड पर इंड्रस्ट्रियल एरिया के पास पहुंचे तभी एक युवक हाथ में बंदूक लिए नजर आया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। युवक को फैक्ट्रीमेड बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अपना नाम सर्वेश कुमार निवासी ईश्वरपुर थाना अहिरवा कटरा, औरेया बताया। बताया कि बंदूक उसने मुकुल सक्सेना निवासी कस्बा भोगांव से ली थी। पुलिस ने आरोपी व बंदूक बिक्री करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें